सारंगढ: नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के ग्राम टिमरलगा के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साये लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया है। मृतक और टेक्टर चालक दोनों टिमरलगा के ही रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाईश देकर शांत कराया। साथ ही मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि दी गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर रायगढ़ सारंगढ़ मार्ग पर टिमरलगा के पास तेज रफ्तार ट्रेक्टर चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार एक ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही देखते ही देखते मौक पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और
आक्रोशित लोगों ने मृतक के
परिजनों को मुआवजा राशि दिलाने चक्काजाम शुरू कर दिया है। इस मामले की जानकारी लगते ही सारंगढ़ पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाईश देते हुए चक्काजाम समाप्त कराया।

- हल्का नंबर 45 में पटवारी की मनमानी चरम पर..मुख्यालय से पटवारी नदारद, नामांतरण और सीमांकन के लिए चप्पलें घिस रहे किसान..‘सेवा संकल्प शिविर’ में फूटेगा जनता का गुस्सा! - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, ट्रक के नीचे दबे मिले शव, 7 गंभीर घायल… - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में नाबालिग के गर्भवती होने पर शुरू हुई जांच, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग… - September 26, 2026
