सारंगढ़। नवगठित सारंगढ़
बिलाईगढ़ जिला के सरसीवा थाना में पोस्टमेन की नौकरी लगवाने के नाम पर 30 हजार रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पिड़ित कमल प्रसाद नारंग की शिकायत पर सरसीवां पुलिस ने आरोपी सनत खन्ना के खिलाफ 420 भादवि के अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कमल प्रसाद नारंग पिता मयाराम जाति सतनामी उम्र 34 वर्ष ग्राम खैरझिटी थाना तह बिलाईगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ छ.ग. के निवासी ने बताया कि सनत खन्ना ग्राम खरखोद थाना पामगढ जिला जांजगीर चाम्पा के मो.न. 6265689»»»« है के द्वारा दिनांक 19.02.2023 को डाक विभाग में पोस्ट मैन की नौकरी लगाने के नाम पर ग्राम तेन्दुभाठा में 70000 रू. (सत्तर हजार रू.) रूपये लगेगा कहकर 30000 रू. पहला किस्त लिया है बाकी पैसा नोकरी लगने के बाद में देना बोला जिसमें उपस्थित व्यक्ति गेंदराम के घर में नगद 30000 रू. दिया जिसका स्टाम्प में हस्ताक्षर व्यक्ति के सामने लिखा पढी है तथा आज दिनांक तक मेरा नहीं लगा है नौकरी नहीं पैसा वापस किया है उक्त व्यक्ति से पैसा वापस मांगने पर आज दुंगा कल दुंगा कहकर टाल रहा है। अपनी लोकलुभावनी बातो मे उलझाकर पिड़ित कमल प्रसाद को प्रभावित कर ठगबाज सनत खन्ना ने दिया गया रकम को वापस भी नही कर रहा है। सरसीवा पुलिस ने पिड़ित कमल प्रसाद नारंग पिता मयाराम जाति सतनामी उप्र 34 वर्ष ग्राम खेरझिटी थाना तह बिलाईगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ छ.ग. के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 भादवि का पाये जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

- हल्का नंबर 45 में पटवारी की मनमानी चरम पर..मुख्यालय से पटवारी नदारद, नामांतरण और सीमांकन के लिए चप्पलें घिस रहे किसान..‘सेवा संकल्प शिविर’ में फूटेगा जनता का गुस्सा! - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, ट्रक के नीचे दबे मिले शव, 7 गंभीर घायल… - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में नाबालिग के गर्भवती होने पर शुरू हुई जांच, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग… - September 26, 2026
