दोषी पुलिस अधिकारी पर लाइन अटैच की कार्रवाई कर सरकार हम आदिवासियों को फुसला नहीं सकती – रवि भगत…. सरकार की शह पर आदिवासी समाज के नेताओं को टारगेट कर रही जो पुलिस – श्रीकांत सोमावार….
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में मंगलवार को हुई घटना से आदिवासी समाज व्यथित है। रायगढ़ जिला भाजपा के नेताओं ने प्रेसवार्ता कर एसडीओपी और पुलिस कर्मियों पर संत शिरोमणि गहिरा गुरु के पुत्र प्रखर आदिवासी नेता जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह के साथ बर्बरता का आरोप लगाया।
भाजपाइयों ने कहा, इसकी जितनी निंदा हो कम है। पत्रकारवार्ता में अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार ने कहा कि सरकार की शह पर आदिवासी समाज के नेताओं को पुलिस टारगेट कर रही है। जब सरकार की पुलिस जनप्रतिनिधियों पर बर्बरता बरत सकती है तो आमलोग क्या उम्मीद करें। लैलूंगा की पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया ने कहा कि इस घटना से यह तो सिद्ध हो गया इस सरकार में आदिवासी हितों की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
सरकार एवं इनके अधिकारी हमारे आदिवासी समाज के सम्मानित नेता को घसीट कर पुलिस गाड़ी में बैठा कर बर्बरता का खुला प्रदर्शन कर सकते है वे आम जनमानस के साथ क्या बर्ताव करते होंगे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कड़े शब्दों में मांग की है कि यदि सरकार दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नही करती है तो हम इस लड़ाई को सड़क पर लड़ेंगे।
सम्मानित नेता को घसीट कर पुलिस गाड़ी में बैठा कर बर्बरता का खुला प्रदर्शन कर सकते है वे आम जनमानस के साथ क्या बर्ताव करते होंगे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कड़े शब्दों में मांग की है कि यदि सरकार दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नही करती है तो हम इस लड़ाई को सड़क पर लड़ेंगे।
लाइन अटैच की कार्रवाई कर सरकार हम आदिवासियों को फुसला नहीं सकती। घटना के पीछे की असलियत को सामने लाते हुए रवि भगत ने बताया कि पुलिस के बड़े अधिकारी वहां बैठकर विवादित जमीन में बोर खनन कार्य में सहयोग कर रहे थे | अपने आला अधिकारी के आदेश का पालन करने में साहब यह भी भूल गए कि जिस जमीन पर विवाद है वहां धर्म परिवर्तन का खेल पिछले कई दिनों से चला आ रहा है।
