सारंगढ़। कलेक्टर डॉ सिद्दकी को आंगनबाड़ी की समस्या को लेकर समस्त ग्रामवासी खोखसीपाली खोलपारा
निवासी आते हुए थे जिन्होंने बताया कि – हमारे मोहल्ले में 20 वर्ष पुराना आंगनबाड़ी भवन स्थित था, जिसे नवीन केन्द्र खुलने एवं नवीन आंगन बाड़ी भवन स्वीकृत होने के कारण पुराना जर्जर भवन के स्थान पर नवीन भवन उसी स्थान पर सरपंच ग्रापं द्वारा बनाने की प्रक्रिया चालू की गई थी, किन्तु कुछ लोग नहीं चाहते कि – उस स्थान पर आंगनबाड़ी भवन बने वो गांव के बाहर पहाड़ी जगह पर बनवाना चाह रहे है जो कि – ग्राम के बाहर सुनसान जगह है । सड़क जर्जर है, पानी की व्यवस्था नहीं है, एवं हमेशा जहरीले जीवन जन्तु का खतरा बना रहेगा एवं पोषण आहार, वैक्सीनेशन हेतु गर्भवती महिलाओं को भी बहुत असुविधा होगी । अतैव पुराने आंगनबाड़ी के स्थान पर ही नवीन स्वीकृत आंगन बाड़ी भवन का निर्माण कराने हेतु सरपंच एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की कृपा करें ताकि छोटे-छोटे बच्चो की जान माल की सुरक्षा हो सके। प्रार्थीगण समस्त मोहल्ले वासी ईश्वरी जायसवाल, फिरतीन ,अनिता, कौशिल्या, दुलेश्वरी व अन्य महिलाओं के द्वारा कलेक्टर सारंगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
