सारंगढ़: अपनी एक सूत्रीय मांग शासकीय करण को लेकर दूसरे दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव…
सारंगढ़ । प्रदेश भर के पंचायत सचिव अपनी एक सूत्रीय मांग शासकीय करण को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विगत 16 मार्च से उनका आंदोलन जारी है। आंदोलन को अब 40 दिन हो गए है, लेकिन सरकार पंचायत सचिवों को आज तक चर्चा व समस्या का समाधान करने के लिए नही बुलाई। ब्लाक स्तर पर पंचायत सचिव हुंकार भर रहे है। पंचायत सचिवों ने सरकार को सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किए। और विरोध की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मोटर साइकिल रैली निकाली, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। विधायको को भी मुख्यमंत्री तक अपनी मांग पहुंचाने के लिए ज्ञापन दिया गया, किंतु अभी तक कोई सुनवाई नही हुई। अब क्रमिक भूख हड़ताल के दुसरे दिन आज सारंगढ़ ब्लाक के 5 पंचायत सचिवों के द्वारा भूख हड़ताल की गई है। प्रशासन को दी गई सूचना के मुताबिक सचिव संघ ब्लाक इकाई सारंगढ़ के पंचायत सचिव क्रमिक भूख हड़ताल के दुसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पटेल जी वही जिला भाजपा महिला मंडल के जिलाध्यक्ष धरना स्थल पर पहुंचकर सचिव संघ को अपना समर्थन दियें। डॉ,नर्स मौका स्थल पर भूख हड़ताल करने वालों का जांच कर रहे थे ।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
