सारंगढ़/श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ -बिलाईगढ़ द्वारा जिले में अवैध शराब,चोरी,जुआ सट्टा, अवैध मादक पदार्थ गाँजा कि बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे निर्देशित किए थे l
दिंनाक 23/04/2023को प्रार्थी नरेन्द्र पात्र साकिन सांकरा थाना सरिया के द्वारा थाना उपस्थित आकर अपने बाड़ी मे रखें छड़ के चोरी हो जाने के संबंध मे आरोपी भागीरथी राणा एवं अन्य लोगों के विरुद्ध लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया,आरोपियों के विरुद्ध थाना सरिया मे अपराध क्र0 -68/23 धारा 379,34 ता0 हि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारी अति0पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं एस0डी0ओ0पी0 सारंगढ़ बिलाईगढ़ को अवगत कराकर उनके कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सरिया विजय गोपाल ने घटना मे संलिप्त आरोपी भगीरथी राणा को पकडकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर बताया कि गाँव के आकाश गुप्ता के साथ दोस्ती था जो घर बनाने के लिए पैसा नही था जो आकाश गुप्ता भी बोला कि पैसा नही है तब दोनों मिलकर गाँव के नरेंद्र पात्र के बाड़ी पर छड़ को दोनों मिलकर छड़ को चोरी कर भागीरथी राणा के घर के छत मे रख दिए, जिसे आरोपियों का मेमोरण्डम गवाहों के समक्ष लिया गया।आरोपियों को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी विजय गोपाल, प्र0आर0 अर्जुन सिंह पटेल आर0महादेव बंजारा, आर0विमल किशोर जांगड़े कि सराहनीय भूमिका रही।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
