सारंगढ़, शहर से गुजर रहे मालवाहक वाहन साक्षात यमराज बन कर लोगों को असमय काल के गाल मे समाने मजबूर कर रही हैँ। आये दिन दुर्घटना की खबर से लोगों मे दशहत का माहौल है। ताजतरीन घटना आज की है जहाँ सारंगढ़ में आज सुबह 9.30 बजे हृदय स्थल भारत माता चौक में सरसिवा रोड की तरफ से आ रही हाईवा ने एक ग्रामीण को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेकर जा रहा था तभी रायपुर बलोदाबाजार रोड से आ रही हाईवा क्रमांक mp 09 NH 4925 ने सड़क पार कर रहे ग्रामीण को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना से लोगो में आक्रोश भर गया तथा भीड़ ने चौक में यातयात पुलिस और सारंगढ़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है वही आरोपी हाईवा चालक को लोगो ने पकड़ लिया है। स्वास्थ विभाग ने दुर्घटना में आहत व्यक्ति के मौत होने की पुष्टि किया है लेकिन अभी तक इसका नाम पता आदि की जानकारी नही मिल पाई है। शहर से गुजरने वाली भारी वाहनों तथा बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर लोगो में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।


