हमने अक्सर देखा है कि लोग नोट पर कुछ लिख देते हैं फिर दुकानदार या बैंक उस नोट को लेने से मना कर देते हैं.

उनका मानना है कि नोट पर कुछ भी लिख देने से नोट अमान्य या बेकार हो जाता है. लेकिन, क्या सच में ऐसा होता है? आईये जानते हैं कि अगर आप नोट पर कुछ लिख दें, या कट-फट जाए तो ऐसे में RBI का नियम क्या कहता है.
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक मेसेज चर्चा का विषय बना हुआ है कि नोट पर कुछ लिख देने से उसकी वैल्यू खत्म हो जाती है. ऐसे में RBI ने इसके लिए कुछ नियम बनाये हैं. आईये जानते हैं क्या हैं वो…
RBI का नियम
RBI के नोट के नियम के मुताबिक, रिजर्व बैंक लोगों से अपील करता है कि नोट पर कुछ भी लिखने से बचें. इससे नोट की वैधता तो खत्म नहीं होगी, लेकिन उसकी लाइफ कम हो जाएगी. बैंक ने बताया कि करेंसी पर पेन चलाना उसके जीवन को कम करता है. क्लीन नोट पॉलिसी’ के जरिए लोगों से अनुरोध किया जाता है कि वो नोट पर कुछ भी लिखने से बचें. इससे आप अपने देश कि ही करेंसी की ही लाइफ कम कर रहे हैं.
वहीं, अगर आपके पास कटा-फटा नोट है तो आपको परेशां होने कि बिलकुल जरुरत नहीं है. इसके लिए आप अपने शहर के किसी भी बैंक या ब्रांच में जाकर अपनी पुरानी कटी-फटी नोट को बदलवा सकते हैं. वहीं, अगर कोई बैंक का कर्मचारी आपकी नोट को बदलने से मना करता है तो आप उसकी शिकायटी भी कर सकते हैं.
नोट पर कुछ भी लिखने से बचें
भारत का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपको ध्यान रखना होगा कि आप नोट पर कुछ भी लिखने से बचें. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी करेंसी जल्दी खराब हो जाएगी और फिर RBI को उसे बदलना पड़ता है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
