कांग्रेस के अभियान से घबरा गई भाजपा: विजय जांगिड़ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहसचिव विजय जांगिड़ का जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार की अगुवाई में हुआ जोरशोर से स्वागत…

IMG-20230407-WA0020.jpg

रायगढ़ जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में गुरुवार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहसचिव विजय जांगिड़ का जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार व अनिल शुक्ला की अगुवाई में जोरशोर से स्वागत हुआ। जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश में इस वर्ष होने वाले चुनाव के विषय में बूथ लेबल कार्यकर्ताओं को उर्जित कर उन्हें हर बूथ में कांग्रेस को बढ़त दिलाने के नुस्खे बताए।

यहां वरिष्ठ कांग्रेसजन पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, दिलीप पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, जगदीश मेहर, दिनेश जायसवाल, महापौर जानकी अमृत काटजू,जयंत ठेठवार, वासुदेव यादव, संतोष बोहिदार, शंकरलाल अग्रवाल, विकास शर्मा, शाखा यादव, मदन महंत, सेवादल अध्यक्ष शकील अहमद, आशीष जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ जन ने स्वागत किया।

अडाणी के गुनाह छिपाने पीएम सुर्खियों में जब से हिडेनबर्ग की रिपोर्ट से अडानी के गुनाह को छिपाने के लिए प्रधानमंत्री सुर्खियों में है और उनसे जब जब संसद में राहुल गांधी ने उद्योगपति अडानी पर सवाल किए तो इस पर पल्‍ला झाड़ लिया। कभी माइक म्यूट कर दिए जाते तो कभी शोरगुल कर सदन नहीं चलने दी जाती। उन्होंने जो सवाल पूछे, उस पर कोई जवाब ही नहीं दिया गया। जेपीसी की मीटिंग भी नहीं बुलाई गई और यह भी नहीं बताया गया कि शैल कंपनी के माध्यम से 20 हजार करोड़ की रकम कहां से आई।

कांग्रेस के अभियान से घबरा गई भाजपा: जांगिड़

जांगिड़ ने आगे कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही बहुत ही तनन्‍्मयता से और दिल लगाकर समर्पण भाव से कार्य करता है। इसका उदाहरण हम यही कह कर दे सकते हैं कि हाल ही में हुए कन्‍्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोड़ो यात्रा में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं और युवा उम्र के नौजवानों ने भी राहुल गांधी की अगुवाई में हुई यात्रा को सफल किया। नतीजतन भाजपा कांग्रेस के इस अभियान से घबरा गई। राहुल गांधी पर ईडी की जांच करा के यात्रा को प्रभावित करने की कोशिश की गई। पूरे भारत
ने देखा और भाजपा की दुर्भावना की नीति को भी समझा और बाद में बहुत से प्रदेशों में जिनमें भारत जोड़ो यात्रा नहीं जा पाई, वहां हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली। उससे भी भाजपा सकते में आ गई। बाद में राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ में फरवरी में हुआ, उससे बीजेपी और भी घबरा गई।

Recent Posts