सारंगढ़। सारंगढ़ अंचल में श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर उत्साह का माहोल है। यहा पर कई चौक चौराहो पर श्री हनुमान जन्मोत्सव पर विभिन्न आयोजन भी किया जा रहा है। आज पूरा सारंगढ़ श्री हनुमान जन्मोत्सव पर उनकी भक्ति में सराबोर रहेगा। हि नया तालाब के पार मे स्थित हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव पर आजाद चौक में रात्रि 8 बजे भंडारा का आयोजन किया गया है। वही गढ़ चौक सारंगढ..
मे विशाल महाभंड़ारा का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार से पुराना थाना बीरपारा चौक में भी महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार से दैनिक सब्जी बाजार में स्थापित श्री हनुमान मंदिर में दोपहर 12 बजे महाभंडारा का आयोजन किया गया है। इसके अलावा माधोपाली में लातनाला के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर में भी दोपहर 12 बजे भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। रामभक्त हनुमान की भक्ति में आज सारंगढ़ अंचल सराबोर होने वाला है तथा दर्जन भर से अधिक चोक चोराहो पर होने वाले महाभंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ भजन कीर्तन से पूरा माहोल हनुमानमय होगा।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
