रायगढ़, कलेक्टर भीम सिंह ने आज तहसील कार्यालय रायगढ़ भवन को उन्नयन पश्चात फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय परिसर का भ्रमण कर करवाये गये उन्नयन कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुये राजस्व संबंधी कार्यों मेंं तेजी लाने की बात कही। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर प्रतीक जैन, एसडीएम रायगढ़ युगल किशोर उर्वशा, प्रभारी तहसीलदार विक्रांत राठौर, नायब तहसीलदार रूचिका अग्रवाल, नायब तहसीलदार श्रुति शर्मा सहित विभाग के आरआई, पटवारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि तहसील कार्यालय रायगढ़ भवन के जर्जर हो जाने पर कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश पर सीएसआर मद से लगभग 20 लाख रुपए की लागत से भवन का उन्नयन कार्य किया गया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
