सारंगढ़: हॉस्पिटल के संचालक डॉ निधु दीनदयाल साहू ने बताया कि 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की नींव रखी गयी थी। वर्ष 1950 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी वर्षगांठ को वर्ल्ड हेल्थ डे यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) के रूप में मनाने का फैसला लिया।
हर साल 7 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य की एहमियत के प्रति जागरुकता पैदा करना है।
1948 में, WHO ने प्रथम विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया। सभा ने 1950 से प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
डब्ल्यूएचओ WHO एक वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी है यानी इसका मुख्य काम इसका मुख्य काम दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उन्हें सुलझाने में मदद करना है। दुनिया में स्वास्थ्य संबंधी रुझानों की निगरानी और आकलन करना भी इसकी जिम्मेदारी है।
हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ दीनदयाल साहू ने बताया की श्री राधा कृष्णा हॉस्पिटल की बुनियाद जन स्वास्थ्य सेवा है जिसमें क्षेत्र के जन जन तक बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा को यथासंभव कम दर पर त्वरित पहुँचाना है l
राधा कृष्णा हॉस्पिटल के खुलने से अब यह क्षेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में काफ़ी आगे बढ़ रहा है तथा अब गंभीर बीमारियों का इलाज भी तुरंत मिल जाने से अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने में मदद मिल रही है l
हॉस्पिटल प्रबंधक ने बताया कि हमारा हॉस्पिटल समय समय पर आम जानता के फ़ायदे के लिए इस तरह निशुल्क opd का आयोजन करते रहती है और जाँच में भी भारी भरकम छूट देती रहती है ताकि आम जनता को इसका सीधा फ़ायदा मिल सके l

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
