देश में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। अलग-अलग राज्यों से मिलने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है

इसी बीच अब धमतरी जिले में फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां करीब 19 छात्राएं इस वायरस से संक्रमित मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार ये सभी छात्राएं जिले के नगरी गल्स हॉस्टल में रहती है। सभी को अब क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। लिहाजा अब स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घण्टे में 532 सैंपलों की जांच हुई। 22 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 113 है। इन सभी मरीजों का इलाज जारी है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
