भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू का रामचरण पटेल के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत….

IMG-20230403-WA0006.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़ । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू का जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रामचरण पटेल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान भारी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू का भाजपा कार्यालय के पास जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया तथा इसके बाद भारत माता चौक में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया तथा ढोल बाजे के साथ जुलूस के रूप में बैठक स्थल केशरवानी धर्मशाला तक उन्हें लाया गया। किसान मोर्चा सारंगढ़ के जिला अध्यक्ष रामचरण पटेल ने अपने स्वागत भाषण में किसान मोर्चा के गठन की जानकारी दी तथा ग्राम स्तर एवं समिति स्तर पर किसानों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया। रामचरण पटेल ने कहा कि वह लंबे समय तक सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष रहे हैं तथा किसानों की परेशानी समझते हैं ।आज के समय में किसानों को जबरदस्ती वर्मी कंपोस्ट खाद 30 किलो दिया जा रहा है जोकि तोलने पर 22 किलो ही निकलता है तथा अत्यंत ही निम्न स्तर का है किसान मोर्चा किसानों की समस्या के लिए जन आंदोलन हेतु तैयार है।
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने पूरे प्रदेश में कांग्रेस की झूठी घोषणाओं को पर्दाफाश किया उन्होंने कहा की धान खरीदी का अधिकांश खर्च केंद्र सरकार वहन कर रही है और भूपेश सरकार झूठी वाहवाही ले रही है। किसानों का पूरा कर्ज माफ नहीं हुआ है सिर्फ समिति के कर्ज माफ हुए हैं। आधा एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को न्याय योजना का वाजिब पैसा नहीं मिल पा रहा है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी जा रही किसान सम्मान निधि सीधे किसानों के खाते में जमा हो रही है।सेवा पखवाड़ा के दौरान किसान मोर्चा गांव में रैली निकालेंगे तथा चौपाल का आयोजन कर किसान विरोधी भूपेश सरकार को बेनकाब करेंगे। जिला किसान मोर्चा की इस बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर नायक तथा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलकित चंद्रा ने संबोधित किया।
जिला स्तरीय बैठक में सरिया बरमकेला सारंगढ़ के अलावा सरसीवा भटगांव तथा बिलाईगढ़ से भारी संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की भी सक्रिय भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50