किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामचरण पटेल ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष प्रातः 11:00 केशरवानी भवन में किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। श्री साहू के आगमन पर दानसरा में तथा भारत माता चौक में उनका स्वागत किया जाएगा। जिलाअध्यक्ष रामचरण पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के 15 साल में जिन व्यवस्थाओं को हमने देखा था, उसे कांग्रेस सरकार चकनाचूर कर रही है।जन घोषणा के अनुसार कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ-साथ युवाओं, व्यापारियों, बुजुर्गों और हर तबके के लोगों को भ्रमित कर सरकार बना ली, लेकिन सरकार बनने के बाद सारे वादे भूल गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और न ही उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिला है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में माफिया राज हो गया है 40 हजार में एक हाइवा रेत मिल रही है। गली-गली में शराब बिक रही है। जिला अध्यक्ष रामचरण ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हित में किसान मोर्चा सभी के साथ मिलकर राज्य सरकार की खामियों को जनता के बीच रखेंगे और 2023 में छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त करेंगे। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किसानों को 2500 रुपए में धान खरीदी का वादा किया पर उसे वह पूरा नहीं किया। सरकार 4 किस्तों में किसानों को पैसा दे रही है।
सहकारी समिति के बैंकों के अलावा अन्य किसी बैंकों से किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ। आगामी चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी रामचरण पटेल ने किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है। यह जानकारी जिला भाजपा प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने जारी की है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
