सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 मार्च 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी की उपस्थिति में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं 2007 यथासंशोधन नियम 2012 के क्रियान्वयन के लिए आज कलेक्टोरेट के कक्ष में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। अनुविभाग एवं विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम बघमल्ला में वितरित वन अधिकार पट्टो में रकबा एवं खसरा में त्रुटि संशोधन करने हेतु प्रस्ताव रखा गया, जिसमें कुल 152 पट्टों में त्रुटि संशोधन हेतु प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्री कैलाश शक्राजीत नायक, श्रीमती तुलसी विजय बसंत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री परमानंद दैतारे, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग और डीएफओ बलौदाबाजार वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित थे।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
