सारंगढ़ । 24 मार्च को भारत माता चौक में भाजयुमो प्रदेश के निर्देश पर भाजयुमो जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया । भाजपा कार्यालय रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई मारपीट एवं कार्यालय के मुख्य गेट में कालिख पोतने की घटना को लेकर भाजयुमो के द्वारा पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस के साथ भाजयुमो सारंगढ़ की जमकर झूमाझटकी हुई किंतु अंततः भाजयुमो के टीम द्वारा भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया पुतला दहन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो के जिला कार्यकारिणी टीम उपस्थित रही सारंगढ़ अंचल के सक्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे । वही महिला मोर्चा की टीम भी उपस्थित रही, भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन के दौरान भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए ।

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की जमकर झूमाझटकी हुई गौरतलब है कि – पुतला दहन को रोकने के लिए तकरीबन डेढ़ सौ से ज्यादा की संख्या में पुलिस उपस्थित रही। पुलिस बल देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया । इस दौरान पुलिस प्रशासन के गैर जिम्मेदारना कार्यप्रणाली के विरोध में भी नारे लगाए गए एवं उन पर पक्षपात के भी आरोप लगे । पुलिस विभाग के कर्मचारी सिविल ड्रेस में भी वहां पर मौजूद रहे। उक्त पुतला दहन में वरिष्ठ पार्षद सत्येंद्र बरगाह, पार्षद मयूरेश केशरवानी, पार्षद अमित तिवारी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री राजा गुप्ता, अजा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री हरीनाथ खूंटे, भीम केसरवानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता संगीत सिंह ठाकुर, जय किशन पटेल, कैलाश पंडा, विशु शर्मा,कृष्ण कुमार महिलाने, संजू शर्मा, जीतू जोल्हे, टार्ज़न महेश, आशुतोष गोस्वामी, महिला मोर्चा से रागिनी केसरवानी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदनी वर्मा, देव कुमारी लहरे, भाजयुमो कन्या शक्ति संयोजिका टिया चौहान, लाभांश गोस्वामी, यश कुमार यादव, मनोज जायसवाल, चिंतामणि साहू, किशन गुप्ता, उमेश विश्वकर्मा व भटगांव बिलाईगढ़ सरसिंवा, बरमकेला, सरिया से आये युवा हस्ताक्षरों समेत भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
