नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामले पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में ही देश में 1890 नए कोवि केस सामने आए हैं। यह संख्या पिछले 149 दिनों में सबसे ज्यादा है।

इसी के साथ देश में एक्टिव केस (उपचाराधीन मरीज) की संख्या बढ़कर 9433 हो गई है। इससे पहले पिछले साल 28 अक्टूबर को भारत में 2208 कोरोना केस सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड से सात और मौतें भी देश में दर्ज की गई हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,831 हो गई है। महाराष्ट्र और गुजरात में पिछले 24 घंटे में जहां दो-दो मौतें हुईं। वहीं, केरल से तीन मौतों की सूचना सामने आई है।
दैनिक पॉजिटिविटि रेट देश में 1.56 प्रतिशत दर्ज की गई है जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटि रेट अभी 1.29 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि कोविड के देश में अब तक आए कुल मामलों की संख्या 4.47 करोड़ (4,47,04,147) दर्ज की जा चुकी है। सक्रिय केस अभी देश में कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर 98.79 प्रतिशत दर्ज की गई है।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
