रायगढ़ । होली के दिन जोगीडिपा और बापू नगर के युवकों के बीच नाचने-गाने के बीच झगड़ा मारपीट को लेकर दोनों पक्षों के विरूद्ध बलवा और हत्या का प्रयास का काउंटर मामला दर्ज किया गया है । मारपीट के आरोपी गिरफ्तारी से बचने फरार हैं । घटना को लेकर गवाहों ने बताया कि होली के दोपहर दोनों मोहल्ले के 10-15 लड़के एक दूसरे पर डंडा ,राड, पत्थर से प्राण घातक हमला कर कर चोट पहुंचाये हैं । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्टाफ और मुखबिर लगाकर रखा गया है । 11 मार्च को मामले के एक आरोपी रूपेंद्र सारथी पिता स्वर्गीय अमृत सारथी उम्र 27 साल निवासी जोगीडीपा थाना कोतवाली रायगढ़ को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

घटना के बाद से फरार आरोपियों की कोतवाली पुलिस सरगर्मी से पता तलाश कर रही थी कल मुखबीर सूचना पर अपराध के नामजद आरोपी (1) यशराज सारथी उर्फ रज्जू पिता भरत लाल सारथी उम्र 22 साल (2) दुर्गेश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 19 साल दोनों निवासी जोगीडीपा थाना कोतवाली रायगढ़ को केवडाबाड़ी बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया जिन्हें कोतवाली पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों से घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया है, शेष फरार आरोपियों की कोतवाली पुलिस सघन पतासाजी कर रही है ।

- सारंगढ़:पुण्य स्मृति में सेवा का अनुपम उदाहरण: आयुर्वेदिक केंद्र को मिला वाटर फ्रीजर-RO, ग्रामीणों को शुद्ध जल की सौगात… - April 24, 2026
- सारंगढ़:वर्षों से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्त में: पुलिस की सटीक घेराबंदी ने दिलाई बड़ी सफलता… - April 24, 2026
- शिक्षा और साहित्य में चमकीं प्रियंका गोस्वामी: भव्य समारोह में हुआ सम्मान, पत्रकारों की भूमिका को मिला सलाम… - April 24, 2026
