दुर्ग के होटल सागर इंटरनेशनल में हुआ आईएमए का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन और नये पदाधिकारियों का सपथ ग्रहण ।l
प्रदेश के सभी प्रमुख चिकित्सक शामिल हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शरद अग्रवाल नेशनल आईएमए प्रेसिडेंट टाटा विशिष्ट अतिथि डॉ नितिन एम नागरकर डायरेक्टर AIIMS रायपुर हुए शामिल l
आईएमए सारंगढ़ के तरफ़ से अध्यक्ष डॉ जे एन शुक्ला, उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र जायसवाल, ब्लॉक सारंगढ़ कॉर्डिनेटर डॉ आर ऐल सिदार, सचिव डॉ डी डी साहू, सह सचिव डॉ अनूप अग्रवाल ने सिरकत की l
कार्यक्रम में विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड का वितरण किया गया जिसमें सारंगढ़ आईएमए को मिला बेस्ट लोकल ब्रांच अवार्ड वही डॉ जे एन शुक्ला को मिला प्रेसिडेंशियल अवार्ड l
आईएमए नेशनल प्रेसिडेंट डॉ अग्रवाल के द्वारा आओ गाँव चलो कार्यक्रम जो पिछले 10 साल से आईएमए चला रहा है इसके तहत सभी आईएमए ब्रांच को एक ग्राम गोद लेकर उसका स्वास्थ्य का ख़्याल रखने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने निर्देशित किया गया l
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि कोविद 19 जैसे विपरीत परिस्थितियों में भी मानव सेवा की जिसमें हमारे हज़ारों चिकित्सक बंधुओं ने अपनी जान खो दी और सभी चिकित्सकों ने जान की बाज़ी लगाकर मानवता की सेवा की l
उन्होंने कहा कि मिक्स पैथी से मानवता का भला नहीं हो सकता इसलिए आयूर्वेदा या अन्य पैथी का रिसर्च डेवलपमेंट हो ताकि हमारी पुरानी चिकित्सा पद्धति को बचाया जा सके, मिक्स पैथी से उनका भला नहीं होगा l
इलाज में आडंबर का विरोध समाचार तथा अन्य माध्यम से होना चाहिए ताकी लोगों का सही मार्गदर्शन हो सके l
आईएमए मुख्य संस्था है बाक़ी के अन्य संस्था को साथ लेकर चलती है लगभग 3 लाख से ज़्यादा मेंबर्स हैं आईएमए में l
सबसे ज़्यादा चैरिटी चिकित्सक करते हैं, प्रतिदिन ज़रूरत मंद मरीज़ों का डिस्काउंट करते हैं,कइयों का फ़ीस माफ़ करते हैं और इस बात का प्रचार भी नहीं करते l
सभी वक्ताओं ने शुद्ध मन से जन सेवा के कार्यों पर ज़ोर दिया l

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
