अगर आपके अकाउंट में कोई अंजान इंसान पैसे भेजकर वापिस मांग रहा है तो सावधान हो जाइए. अगर आप पैसे वापिस भेजतें हैं तो बड़ा नुकसान हो सकता है. दरअसल साइबर क्रिमिनल्स द्वारा बैंक केवाईसी और पैन घोटालों के बीच नए तरह का ऑनलाइन बैंक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.

यहां एक फ्रॉडस्टर Google Pay या PhonePe गेटवे का इस्तेमाल करके जबरदस्ती आपके अकाउंट में पैसे भेज दे रहा है. Google Pay या PhonePe के जरिए से आपके बैंक अकाउंट में पैसे भेजने के बाद फ्रॉडस्टर आपसे पैसे चुकाने के लिए कहेगा कि गलती से पैसे भेज दिए हैं. ऐसे में आप कॉल करने वाले इंसान के Google Pay या PhonePe नंबर पर 10 रुपये या 50 रुपये का अमाउंट वापिस चुकाने पर मैलवेयर के हमले का शिकार बन जाएंगे.
दिल्ली स्थित साइबर क्राइम एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आपने फ्रॉडस्टर के कहने पर ये काम कर दिया तो ऐसे में आपका अकाउंट हैक कर लिया जाता है. इसके बाद आपके अकाउंट से सारा पैसा निकाल लिया जाता है.
ऐसे होता है Google Pay या PhonePe पर फ्रॉड
इस फिशिंग को अंजाम देने के लिए जब कोई Google Pay या PhonePe यूजर पैसे चुकाता है तो उनका पूरा डेटा जिसमें बैंकिंग और बाकी KYC डॉक्यूमेंट जैसे पैन, आधार आदि शामिल होते हैं. ये सभी डॉक्यूमेंट्स फ्रॉडस्टर को मिल जाएं तो किसी के बैंक अकाउंट को हैक करने के लिए काफी होती हैं.
ऐसे मामलों में रखें इस बात का ध्यान
साइबर क्राइम एक्सपर्ट के अनुसार ये ये मैलवेयर फिशिंग और ह्यूमन इंजीनियरिंग का मिक्स है और इसलिए एंटी-मैलवेयर सॉफ्टवेयर Google Pay और PhonePe यूजर्स को इस ऑनलाइन फ्रॉड से सेफ नहीं रखने वाले हैं. ऐसे में Google Pay या Phonepay यूजर्स के लिए सबसे अच्छा समाधान ये है कि वो इस तरह के कॉल के जवाब में अपने बैंक से इस मामले को देखने के लिए बैंक से कहें कि उनके अकाउंट में गलती से पैसे आ गए हैं. Google Pay और PhonePe यूजर्स को पैसे भेजने वाले को पैसे वापस देने की बजाय कॉलर को नजदीकी पुलिस स्टेशन पर आने और अपना पैसा लेने के लिए कहें.
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
