जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों मे पढ़ने वालों बच्चों मे उनकी प्रतिभा के अनुरूप आवश्यक कौशल व दक्षता विकसित करने सुग्घर पढ़वैया योजना
चल रही है। योजना के अंतर्गत स्वप्रेरणा से सभी शिक्षकों, विद्यालयों व बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करना है, ताकि सभी बच्चे शिक्षा के विविध आयामों मे पारंगत हो जाएं। मंगलवार को एससीईआरटी की टीम ने जिला मुख्यालय से लगे नगरपालिका व कन्या संकुल के अधीनस्थ प्राथमिक शाला कमलानगर और माध्यमिक विद्यालय सहसपुर के बच्चों का आंकलन किया।
सहायक संचालक डी दर्शन व द्वारिका पटेल सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व मे माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय सहसपुर, कमलानगर के बच्चों का लिखित व मौखिक आंकलन किया। सहायक संचालक डी दर्शन ने बच्चों से शिक्षा के विभिन्न कौशलों व दक्षताओं से संबंधित मौखिक प्रश्न पूछे। दर्शन ने बताया कि स्वप्रेरणा से अच्छे कार्य करने व बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक शिक्षक सकारात्मक कार्य करने टीम बनाकर बेहतर माहौल बनाने मे सफल होंगे। सहायक संचालक डी दर्शन ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों मे अधिक से अधिक स्कूलों को बेहतर विद्यालय के रूप मे विकसित करने की जबाबदेही लेने से सरकारी विद्यालयों की छवि मे आशातीत सफलता मिलेगी और सरकारी विद्यालय व असरकारी प्रभाव दिखाने मे सफल हो सकेंगे। थर्ड पार्टी आंकलन में जिला नोडल व सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुररें, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक शोभाराम पटेल, विकासखंड नोडल सत्येंद्र बसंत, समन्वयक ज्योति खेस, अजय यादव सहित दोनों विद्यालयों के संस्था प्रमुख ईवीएम शिक्षक उपस्थित रहे।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

