छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व से नमी युक्त हवा बंगाल की खाड़ी से आ रही है। इसका प्रभाव अगले चार दिन गुरुवार 16 मार्च से सोमवार 20 मार्च तक बना रहेगा।
इसके प्रभाव से गुरुवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकता है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आएगी। इससे लोगों को बढ़ती गर्मी से भी थोड़ी राहत मिलेगी।

बुधवार को अधिकतम तापमानों में विशेष बदलाव नहीं हुआ,लेकिन न्यूनतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एडब्ल्यूएस रायगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और हल्की वर्षा होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में भी गिरावट का दौर शुरू होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्च्मिी विक्षोभ मध्य और ऊपरी वातावरण चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पूर्वी ईरान के ऊपर है। प्रदेश में अब दक्षिण पूर्व से नमी युक्त हवा आ रही है। अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
यह रहा तापमान
रायपुर 37.0 24.2
बिलासपुर 36.8 21.0
जगदलपुर 34.2 19.7
अंबिकापुर 33.0 17.2
पेंड्रा रोड 34.2 17.4
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
