स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री अजय साहू के साथ होली मिलन कार्यक्रम के पश्चात गोपालपुर ब्लॉक बिलाईगर के आरएमए घनश्याम चंद्रा द्वारा अभद्रता पूर्व व्यवहार किया गया कुछ माह पूर्व ही गोपालपुर पीएचसी में पदस्थ एक कर्मचारी ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है जिसकी जांच भी चल रही है । जिस तरह से आरएमए चंद्रा द्वारा कई कर्मचारियों से गलत तरीके से बात करता है और व्यवहार क्षुब्ध होकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इसकी शिकायत कलेक्टर और सीएमएचओ किए है साथ ही स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता का कहना है की इसके लिए स्थानीय सीएमएचओ को अल्टीमेटम दिया गया है 15 दिवस के भीतर कारवाही नही होने पर सीएमएचओ का घेराव भी किया जायेगा एवं उग्र आंदोलन की जाएगी ।
अगर इस प्रकरण में cmho की निस्पक्छ्ता नहीं होने पर cmho हटाने हेतु आंदोलन तीव्र की जाएगी जिससे जिले की सम्पूर्ण स्वास्थ्य व्यस्था प्रभावित होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही cmho सारंगर बिलाईगर की होगी !इस गंभीर विषय की शिकायत माननीय स्थानीय विधयाक चंद्रदेव राय जी एवं स्वास्थ्य मंत्री मुख्यमंत्री जी को अवगत कराई जाएगी ताकि तानासाही एवं भ्रस्टाचार पर नकेल कसी जा सके !प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ अध्यछ श्रीमती सरोज बाघमार प्रदेश आईटी सेल प्रभारी श्री सुरेश पटेल ने सीएमएचओ से जाकर मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया और जल्द कारवाही के लिए निवेदन किया साथ ही कारवाही नही होने की स्थिति में इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने एवम् महिला आयोग में जाने की बात कही गई। इस मौके पर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ से श्रीमती सरोज बाघमार प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, श्री सुरेश पटेल जी संभाग अध्यक्ष रायपुर, अजय साहू जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, श्री कमलेश अजगले जिला कोषाध्यक्ष, श्री धर्मेंद्र जायसवाल कार्यकारिणी अध्यक्ष, नरेंद्र साहू जिला सक्रिय सदस्य, श्री डिगेंद्र वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष पलारी, हितेंद्र वर्मा जी ब्लॉक अध्यक्ष बलौदाबाजार, विजय कुमार साहू जी ब्लॉक अध्यक्ष सिमगा, राजकुमार वर्मा जी ब्लॉक अध्यक्ष भाठापारा, रिपुसूदन साहू जी ब्लॉक उपाध्यक्ष भाठापारा, श्रीमती चन्द्रकला जायसवाल जी ब्लॉक अध्यक्ष बिलाईगढ़, घनश्याम जायसवाल जी बिलाईगढ़, श्री लहाराम रत्नाकर जी ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़ , सत्या यादव जी जिला सक्रिय सदस्य एवं स्थानीय RHO उपस्थित रहे।


- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
