रायगढ़। रायगढ़ के पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास क्रमांक 4 और 7 के छात्र आज छात्रावास में हो रही विभिन्न समस्याओं की शिकायत लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचें और अपनी मांगों को लेकर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अविनाश श्रीवास को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं को तत्काल निराकरण करने की मांग की। छात्रावास क्रमांक 4 के अध्यक्ष निलांबर भगत ने बताया कि छात्रावास क्रमांक 4 और 7 में अभी तक छात्रावास में मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हुआ, आधा हुआ और आधा नहीं हुआ है। गर्मी बढ़ गई है लेकिन अभी तक छात्रावास में पंखा नहीं लगा है। शौचालय भी अस्त व्यस्त और खराब हो चुका है वहीं कोरोना काल में छात्रावास को क्वारंटाईन सेंटर बनाया गया था जिसके कारण कुछ गद्दे खराब हो गये हैं जो कि अभी तक बदले नहीं गये हैं वहीं पीने के पानी के लिए लगाया गया फ्रीज भी खराब है इन सभी समस्याओं को लेकर आज दोनों छात्रावास के छात्र सहा. आयुक्त से मिलने पहुंचे थे और अपनी मांगो को लेकर उनको ज्ञापन सौंपे हैं।
छात्रों ने बताया कि सहा. आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि सभी समस्याओं को दूर करेंगे। साथ ही आज ही निरीक्षण के लिए आयेंगे। छात्रावास क्रमांक 4 में अभी 46 छात्र हैं वहीं छात्रावास क्रमांक 7 में करीब 56 छात्र रह रहे हैं। वहीं इस मामले में सहा. आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अविनाश श्रीवास ने बताया कि कुछ बच्चे आज आये थे शौचालय की मरम्मत और पंखे की आवश्कता बताये हैं। उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर के समय बहुत ज्यादा नुकसान भी हुआ है। दो साल से हमने पंखे का क्रय नहीं किया था लेकिन अभी हमने वर्क ऑर्डर दिया है सामाग्री पहुंचना प्रारंभ हो गया है। जिसे हम वितरण करा देंगे। ऐसे कई पुराने छात्रावास हैं जहां समस्या है उनका भी मरम्मत किया जाएगा। जून तक राशि आबंटित हो जाएगी।

- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

