रायपुर । छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता योजना को स्वीकृति मिल गई है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो प्रदेश के युवाओं को अप्रैल महीने से बेरोजगारी भत्ता मिलना शुरु हो जाएगा। इस योजना को छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग से मंजूरी मिल गई है।

बेरोजगारी भत्ता उसे ही मिलेगा, जो छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो। आवेदक की उम्र 18 से 35 साल होगी। वहीं उसकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास की होगी। आवेदक के माता पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिये। परिवार में सिर्फ एक ही व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
