देश में पिछले 3 दिनों से प्रदेश के मौसम में तब्दीली देखने को मिली है. इस दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उड़ीसा और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.
इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा. लेकिन अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बने रहने की संभावना है. बुधवार को सर्वाधिक तापमान प्रदेश के सारंगढ़ में 34.9 डिग्री दर्ज किया गया. गुरुवार को रायपुर शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.
प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया कि “ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती तूफान उड़ीसा और उससे लगे छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों के ऊपर 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर फैला हुआ है. इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना और प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरजन और चमक के साथ आकाश से बिजली गिरने और अंधी चलने की भी संभावना जताई गई है. इस सिस्टम की वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. लेकिन अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बना रह सकता है.”
प्रदेश के शहरों का तापमान: बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 21 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 20 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 30.1 न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया.
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
