सावधान! कही आपका आधार कार्ड नकली तो नही,ऐसे करे पता….
अगर यूं कहा जाए कि अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो आपके कई काम अटक सकते हैं। तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा, क्योंकि एक सिम कार्ड खरीदना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो आदि।
ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। पर क्या आप ये जानते हैं कि आपके साथ आधार कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी भी हो सकती है। यहां तक कि अब तो नकली आधार कार्ड के मामले भी सामने आते हैं, जिनमें लोगों के आधार कार्ड नकली तक निकलते हैं। इसलिए अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली, तो आप इस सरल तरीके से जान सकते हैं जिसके बारे में हम आगे जानेंगे।
आधार कार्ड को चेक करने का प्रोसेस
सबसे पहले आपको आधार वेरीफाई करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद सिक्योरिटी कोड और कैप्चा कोड आपको भरना होगा। इसके बाद आपको 12 नंबर का आधार नंबर लिखना होगा। अब वेरीफाई करने के लिए आपको ‘Proceed’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपने आधार से संबंधित सारी जानकारी एक साथ मिल जाएगी। इस तरीके से आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपका आधार ओरिजिनल या नहीं।
आप आधार कार्ड को वेरीफाई करने के लिए एक और अन्य तरीके को अपना सकती हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड के नीचे वाले हिस्से में जो क्यूआर कोड बना होता है। उस कोड को मोबाइल से स्कैन करना होगा। स्कैन करने के बाद आपको आधार की पूरी जानकारी अगर मिल जाती है तो यानी की आधार कार्ड असली है।
इसके अलावा आप सिर्फ एक फोन नंबर की मदद से आधार से जुड़ी जानकारी को प्राप्त कर सकती हैं। आम लोगों की मदद के लिए यूआईडीएआई ने पूर्व में एक टोल फ्री नंबर जारी किया था। टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके आप आसानी से आधार से जुड़ी हुई जानकारी को प्राप्त कर सकती हैं।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
