जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़: कल पूरे देश के साथ सारंगढ़ में धूमधाम से होली त्योहार मनाया गया लेकिन पूरे दिन पुलिस विभाग के लोग पेट्रोलिंग करते रहे। आम जनता की होली ना बिगडे़ इसी कारण हर साल होली और दीवाली में पुलिस कर्मी दोगुना उत्साह के साथ अपनी ड्यूटी करते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस ने आज होली मनाने का निर्णय लिया है। पुलिस विभाग में आज होली के रंगो की धूम देखने को मिलेगी। पुलिसकर्मी फूल और अबीर से होली खेल रहे है। सारंगढ़ के थाना परिसर पर होली का ये नजारा देखने लायक है।
होली के त्योहार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान मुस्तैदी से ड्यूटी पर जुटे थे और होली नहीं खेल पाए थे। ऐसे में होली के दूसरे दिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने होली खेली।
यह होली थाना प्रभारी श्री साहू के अगुवाई मे सारंगढ़ कोतवाली परिसर मे खेला गया जहाँ थाना प्रभारी विंटन साहु,सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण पुरी गोस्वामी,प्रधान आरक्षक टीकाराम् खटकर, पुरुषोत्तम राठौर , वीरेंद्र ठाकुर समेत समस्त वर्दीधारियों से सदभावना के साथ होली खेली।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
