अगर आप छोटा निवेश कर ज्याादा रिटर्न कमाने की स्कीम खोज रहे हैं तो यहां आपकी तलाश पूरी हो सकती है. क्योंकि एलआईसी (LIC Plan)आपके लिए सिर्फ 41 रुपए के प्रिमियम में मोटा फंड बनाने का अवसर दे रहा है.
यही नहीं समय पूरा होने पर 40,000 रुपए प्रतिमाह मिलने का भी प्रावधान है. जैसे ही निवेशक की उम्र 60 वर्ष होगी. योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. वहीं आपको बता दें कि एलआईसी की जीवन उमंग प्लान (Jeevan Umang Plan)में आपको 2 लाख रुपए का बीमा लेना आवश्यक है. बच्चे के जन्म से ही आप उसके नाम जीवन उमंग पॉलिसी के तहत खाता खुलवा सकते हैं..

क्या है प्रोसेस?
जानकारी के मुताबिक बच्चे का जन्म के समय से ही आप जीवन उमंग प्लान के तहत निवेश शुरू कर सकते हैं. हालांकि यदि 15 साल की उम्र में आप अपने बच्चे के नाम से निवेश शुरू करते हैं तो 40 साल की उम्र तक आपको प्रिमियम भरना होगा. इसके तहत आपको कम से कम 5 लाख रुपए बीमा कवर लेना जरूरी होगा. जिसके तहत आपको सालाना 15298 रुपए भरने होंगे. वहीं अगर आप छमाही किस्त भरना चाहते हैं तो 7730 रुपये भरना होगा. इसके अलावा मंथली ईएमआई देने का भी स्कीम के तहत प्रावधान है. यदि आप मंथली प्रिमियम भरना चाहते हैं तो 1302 रुपए का अमाउंट भरना होगा. यदि इस अमाउंट को कैल्कुलेट किया जाए तो 41 रोजाना बैठता है.
एकमुश्त रकम का भी प्रावधान
एलआईसी से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे के जन्म से लेकर 40 साल तक के निवेशक ही जीवन उमंग पॉलिसी से जुड़ सकते हैं. वहीं इस प्लान में कम से कम 2 लाख का बीमा कवर लेना भी जरूरी होता है. अन्यथा आप पॉलिसी से नहीं जुड़ सकते. वहीं आपको बता दें कि जीवन उमंग प्लान से जुड़ने के बाद पूरी जिंदगी इसका लाभ लेते रहेंगे. यही नहीं मैच्योरिटी पर एकमुश्त रकम देने का भी प्रावधान प्लान के तहत किया गया है. यदि आप पॉलिसी से जुड़ना चाहते हैं तो निकटवर्ती एलआईसी कार्यालय जाकर ज्यादा जानकारी जुटा सकते हैं.
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
