सारंगढ़। भाजपा के जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने छग सरकार के बजट को एक छलावा बताया है । उन्होंने कहा कि – नए जिलों के लिए मजबूत कदम नहीं उठाए गए । सारंगढ़ के साथ अन्याय हुआ है। कांग्रेसी कुशासन के अंतिम बजट में मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश को निराश किया है।इस बजट से छग को बहुत उम्मीद थी , लेकिन आज जन-उत्थान और विकास की रूपरेखा निर्धारित करने में यह सरकार विफल साबित हुई है। यह बजट सिर्फ चुनाव पर आधारित है । जिससे आम जनता को कोई लाभ नहीं होगा । कांग्रेसी कुशासन का यह अंतिम बजट धोखे का बजट है? बजट में 2 साल का बकाया बोनस , शराब बंदी की बात , 200 फ़ूड पार्क , कर्मचारियों का नियमितीकरण पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून यह बजट घोषणापत्र पर नहीं बल्कि सिर्फ चुनाव पर आधारित है।

भाजपा प्रवक्ता हरिप्रिया ने बताया कि – आज अपना काल्पनिक बजट प्रस्तुत करने से पहले यदि दाऊ भूपेश बघेल घोषणापत्र के 36 बिंदु भी पढ़ लेते तो बजट पढने की हिम्मत न कर पाते।
कांग्रेसी कुशासन के अंतिम बजट में घोषणापत्र के वादों का कोई अस्तित्व दिखाई नहीं दे रहा, इसीलिए यह बजट नहीं सिर्फ भूपेश का लॉलीपॉप है। दाऊ भूपेश बघेल की नीयत में धोखा है ।
चुनावी साल में सिर्फ ₹250 करोड़ से 10 लाख युवाओं को यह सरकार कौन से एक महीने का बेरोजगारी भत्ता देना चाहती है? भूपेश ने बेरोजगार युवाओं को 4 साल तो ठगा ही था, जाते-जाते भी उनके साथ इतना बड़ा धोखा कर गई ? राज्य की कांग्रेस सरकार का बजट विधान सभा में पेश हुआ है। यह भरोसे का नहीं बल्कि वादाखिलाफी का बजट है ।इस बजट से साफ है कि – कांग्रेस द्वारा सभी वर्गों को धोखा देने का काम किया जा रहा है।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
