सारंगढ़ । नपा अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे ने सरकार के 2023 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत बजट से छत्तीसगढ़ पूरे देश में मॉडल के रूप में स्थापित होगा यह बजट ऐतिहासिक, दूरगामी एवं गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना है। यह बजट शत- प्रतिशत उक्त परि कल्पना को पूर्ण करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लगातार पांचवी बार ऐतिहासिक सर्वहारा वर्ग पर केन्द्रित बजट प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बतौर वित्त मंत्री बजट में युवाओं को प्रति माह 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा से युवाओं को अपने भविष्य निर्माण में सहायता मिलेगी । पत्रकारों को आवास हेतु ऋण देने की घोषणा की है जो बेहद महत्वपूर्ण है।

सोनी बंजारे ने आगे कहा कि – कन्या विवाह सहायता राशि को 25 से 50 हजार करने, 4 नए मेडिकल कॉलेज स्थापना सुदूर क्षेत्र में मोबाईल मेडिकल की स्थापना करने के निर्णय को एक दूरगामी सोच का हिस्सा बताया । अंग्रेजी माध्यम स्कूल जैसे कई विकासशील निर्णय लिए । निश्चित तौर पर ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था को यह बजट मजबूत करेगा । आने वाले वर्षों में इस बजट से छग मॉडल प्रमाणित और स्थापित होगा । लोगों के उम्मीदों पर भी यह बजट पूरी तरह खरी उतरी, इस बजट से लोगों को काफी उम्मीद थी और लोगों के उम्मीदों पर भी यह बजट पूरी तरह खरी उतरी है । यह बजट ऐतिहासिक है क्योंकि 1 लाख 21 हजार 500 करोड़ की अनुमानित बजट सीएम ने पेश किया है जिसमें प्रत्येक वर्ग का ध्यान इस बजट में रखा गया है ।
श्रीमती सोनी अजय बंजारे ने कहा कि – मैं भी एक महिला हूं और महिलाओं को जो सौगात सीएम बघेल ने दी है, वह ऐतिहासिक है क्योंकि महिला मितानिनों का ध्यान रखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने मितानिनों को 2200 रुपए भत्ता देने की घोषणा की है । सीएम ने महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपए मानदेय प्रतिमाह और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मानदेय प्रति माह 5 हजार देने की घोषणा की है । कहा की यह बजट किसान, ग्रामीणों और युवाओं के साथ बच्चों के नए भविष्य गढ़ने के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा ।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
