सारंगढ:- थाना सिटी कोतवाली सारगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम रांपागुल्ला पुराना ठाकुर दिया के पास अवैध कच्ची शराब बना रहे लोगों पर रेड कार्यवाही आरोपियों लक्ष्मीन सिदार पति शौकीलाल सिदार उम्र 60 वर्ष ग्राम रांपागुल्ला थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के कब्जे से 100 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 10,000 रू० एवं एक बड़ा डेचकी को जप्त कर आरोपीया एवं फरार आरोपी त्रिनाथ सिदार, महेश्वर यादव, शेखर साहू के विरूद्ध धारा- 34(2)59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। मौके पर 70 पास बोरी को नष्ट किया गया।

उक्त कार्यवाही में सारंगढ़ पुलिस द्वारा आरोपीया को गिरफतार कर जेल भेजा गया है फरार तीन आरोपी श्रीनाथ सिद्धार्थ शेखर साहू महेश्वर यादव की पतासाजी की जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विंटन साहू, प्र०आर० टीकाराम खटकर,आरक्षक जगजीवन खुंटे, कन्हैया खुंटे, हरिश चन्द्रा, सुशील यादव, राधे निषाद , महिला आरक्षक शकुंतला जायसवाल की प्रमुख भूमिका रही।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
