सारंगढ़/ सारंगढ़ भारत माता चौक में उस वक्त पटाखों की लड़ियां फूटने प्रारंभ हो गई, जब टीवी स्क्रीन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने बजट की घोषणा की लोगों ने उक्त बजट को भरोसे का बजट बताया। भूपेश के भरोसे के बजट की घोषणा के बाद धीरे-धीरे कांग्रेसी सारंगढ़ भारत माता चौक में एकत्रित होने लगे उन्होंने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पटाखों की लड़ियां फोड़ कर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया, उक्त बजट को लेकर कांग्रेसियों ने जनता के हित और भरोसे का बजट बताया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी संजय दुबे सूरज तिवारी, गोल्डी नायक, अजय बंजारे, भूपेंद्र ठाकुर, मुकेश यादव, अविनाश पूरी, विनोद भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, शंकर चंद्रा, कार्तिक चौहान, वसीम मोहम्मद राजेंद्र वारे हर्ष यादव, अभिषेक शर्मा, विजय, केशव महिलाने, सागर दीवान, चेतन जांगड़े, लोचन पटेल, अरुण निषाद, गजानंद यादव, सतीश आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।


- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
