दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार डॉ राजकुमार के पोते युवा राजकुमार (Yuva Rajkumar) जल्द ही फिल्मी जगत में डेब्यू करने जा रहे हैं. युवा राजकुमार एक एक्शन फिल्म के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसका निर्देशन संतोष आनंदराम ने किया है.

इन सब में दिलचस्प बात तो यह है कि, इस फिल्म का निर्माण हम्बेल फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर कर रहे हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस ने पहले ‘केजीएफ 1’, ‘केजीएफ 2’, ‘कांटारा’ जैसी बड़ी हिट फिल्मों का निर्माण किया है. साथ ही, मेकर्स ने हाल ही में युवा राजकुमार की पहली फिल्म का टीज़र जारी किया इसके टाईटल की घोषणा की.

आपको बता दें कि, युवा राजकुमार की पहली फिल्म का नाम युवा है. मेकर्स ने ट्विटर पर इस फिल्म का टीजर शेयर किया है. बता दें कि, ‘युवा’ 22 दिसंबर, 2023 सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
फिल्म के टीजर के बारे में बात करें तो, युवा राजकुमार को टीजर में घातक लुक में देखा जा सकता है. ऐसा लग रहा है कि वह अपनी फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार है. मेकर्स विजय किरागंदूर युवा राजकुमार को बड़े पैमाने पर लॉन्च करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इसके अलावा, फिल्म के बारे में अधिक जानकारी आने वाले समय में घोषित की जाएगी.
मीडिया के साथ साझा किए गए एक बयान में, कांटारा निर्माता ने कहा था, “हम अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा करने के लिए एक्साईटेड हैं, एक फैमिली ड्रामा फिल्म जो दोनों दुनिया के बेस्ट को जोड़ती है – तीव्र एक्शन शक्तिशाली कहानी. नवोदित अभिनेता, डॉ राजकुमार के पोते, ने दिखाया है अपार क्षमता है, हमें विश्वास है कि वह भूमिका के साथ न्याय करेंगे. यह हमारे लिए एक रोमांचक क्षण है क्योंकि हम नई नई प्रतिभाओं को इंडस्ट्री के सामने लाना जारी रखते हैं.”
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
