महासमुंद। जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के शासकीय छुरीडबरी स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत और घटिया बात करने वाले 3 शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक छात्राओं से मासिक धर्म(पीरियड्स) उनके अंडर गारमेंट्स के बारे में सवाल पूछते थे।

साथ ही उन्हें पोर्न वीडियो भी दिखाया जाता था, जिससे बच्चियां बेहद परेशान और डरी हुई थीं। मामला बागबहरा ब्लॉक स्थित छुरीडबरी स्कूल का है।
छात्राओं का आरोप है कि तीनों शिक्षक आसकरण साहू, महेन्द्र बघेल और प्रमोद चन्द्राकर उन पर दबाव बनाकर और धमकी देकर मालिश भी करवाते थे, साथ ही गंदी और अश्लील बातें करते थे। इन सारी हरकतों से जब छात्राएं बेहद परेशान हो गईं, तो उन्होंने टीचरों की करतूत अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद परिजन भड़क गए। वे तुरंत बच्चियों को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है।
वही संभागीय संयुक्त संचालक के कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर तीनों को निलंबन का रास्ता दिखा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी बच्चियों को बहुत ही भरोसे के साथ स्कूल में पढ़ाई करने के लिए भेजते हैं, लेकिन अगर शिक्षक ही उनकी बेटियों पर गंदी नजर रखेंगे, तो फिर वे शिक्षा कैसे ग्रहण कर पाएंगी।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
