रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर कोयले के अवैध परिवहन पर थाना, चौकी प्रभारीगण मुखबिर व स्टाफ लगाकर पैनी नजर रखे हुए हैं तथा प्राप्त सूचनाओं पर कार्यवाही किया जा रहा है । इसी क्रम में कल 25 फरवरी की रात्रि चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उपनिरीक्षक मान कुंवर सिदार के नेतृत्व में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर दुलियामुडा चौक के पास सोल्ड पिकअप में कोयला चोरी कर परिवहन कर रही पिकअप को पकड़ा गया है । वाहन का चालक *आरोपी प्रसन्न वर्मा पिता रथ राम वर्मा उम्र 38 साल निवासी सोनपुर थाना कापू रायगढ़* के पास से कोयला परिवहन के संबंध में कागजात पेश करना कहने पर वाहन चालक के पास कोई कागजात नहीं था । वाहन में लोड करीब ₹10,000 का चुराया हुआ कोयला और सोल्ड सफेद रंग का पिकअप वाहन आरोपी से जब्त किया गया है । आरोपी के कृत्य पर थाना धरमजयगढ़ में इस्तगासा धारा 41(1+4)CrPC/ 379 IPC के तहत कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । थाना धरमजयगढ़ के सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन पर कार्यवाही में उपनिरीक्षक मान कुमार सिदार, थाना धरमजयगढ़ के सहायक उपनिरीक्षक शांतिलाल टोप्पो, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी कैवर्त, आरक्षक राजेंद्र राठिया, किशोर राठौर, पुष्पेंद्र सिदार, बीरबल टोप्पो और कमलेश केरकेट्टा की अहम भूमिका रही है ।

- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
