बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नौवीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है। घटना डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत साल्हे-आमाडुला जंगल क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि 31 जनवरी को छात्रा अपने ग्राम साल्हे से स्कूल जाने के लिए निकली थी, तब से वह घर नहीं लौटी थी। छह फरवरी को परिजनों ने डौंडी थाने में गुमशुदगी के रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं कल बुधवार को साल्हे-आमाडुला के जंगल में स्कूल यूनिफार्म में ही चुनरी के फंदे से पेड़ में लटकती छात्रा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आज छात्रा का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना का कारण अज्ञात है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
