बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) बहुत जल्द फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath) के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है. हाल ही में एक्टर ने इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

जिसमें वो धांसू एक्शन करते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही इस टीजर ने फैंस के बीच तहलका मचा दिया है.
टाइगर ने रिलीज किया ‘गणपत’ का टीजर
फिल्म के इस धमाकेदार टीजर को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ अकाउंट ने लिखा, ‘ऐसी एक दुनिया जहां आतंक का है राज, वहां गणपत आ रहा है बनके अपने लोगों की आवाज शानदार एंटरटेनर 20th अक्टूबर 2023 को रिलीज कर रहा हूं! इस दशहरे सिनेमाघरों में करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. टीजर में टाइगर एक बार फिर एक्शन हीरो के रूप में दिखे. फैंस टीजर को देखकर ना सिर्फ फिल्म बल्कि एक्टर की बॉडी की भी काफी तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, ‘फाइनली हमारा इंतजार खत्म हुआ.’ वहीं दूसरे ने लिखा कि, ‘बाप रे रोंगटे खड़े हो गए.’ वहीं एक और फैन ने लिखा कि, ‘ये तो बवाल है.’
कृति सेनन के साथ दिखेंगे टाइगर
आपको बता दें कि टाइगर की ये फिल्म भी एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. जिसमें वो कृति सेनन के साथ नजर आएंगे. बता दें कि दोनों की जोड़ी फिल्म ‘हीरोपंती’ में भी नजर आई थीं. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था. वहीं इसके अलावा टाइगर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी नजर आने वाले हैं. खबरों की मानें तो इसमें वो खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. वहीं टाइगर के फैंस उनकी दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
