कांग्रेस के 85 वी राष्ट्रीय अधिवेशन के ठीक पहले कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के घर ईडी की छापेमारी पर जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिर्फ और सिर्फ भाजपा द्वारा नीचता भरी ओछी हरकत है ईडी जो सरकार को चलाने में सहायक होती है जो विश्वसनीयता के प्रतीक हैं उन्ही संस्थाओं को केंद्र में बैठी मोदी सरकार छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु पूरे भारत में कांग्रेस से जुड़े लोकप्रिय नेताओं की छबि धूमिल करने की जो ओछी हरकत हो रही है इसे जनता जनार्दन देख भी रही है और समझ भी रही है क्योंकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भुपेश बघेल की जो लोकप्रियता है मोदी जी को पच नहीं रही है अगर केंद्र सरकार को ईडी का उपयोग करना ही है तो हिडनबर्ग के खुलासे के अनुसार तो अडानी ने करोड़ों रुपया गरीबों के खाते पर डाका डाला है साथ ही देश की सबसे विश्वसनीय संस्थान एलआईसी तक को नहीं छोड़ा है अगर ईडी को छापा मारना है तो कांग्रेस के ही नेता क्यों भाजपा नेताओं के घर में भी छापा मारे भाजपा ने तो 15 साल छत्तीसगढ़ पर राज किया है और हज़ारों करोड़ रुपये दबाकर बैठा है यह सिर्फ और सिर्फ भाजपा के लिए किसी अन्य विपक्षी पार्टी के नेताओं को डराने का एकमात्र माध्यम बन चुका है चूंकि भुपेश बघेल जी ने सही कहा है काँग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरी तो ईडी से क्या डरेगी कांग्रेस ईडी के खिलाफ लड़ेगी भी और जीतेगी भी।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
