उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े का शव फंदे पर लटकते मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती के हाथों में चूड़ी, मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी, होठों पर लिपस्टिक थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों के शव को निचे उतारकर पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शहर के पनकी थाना इलाके का है। यहां रहने वाली मोहन सिंह और बीएससी की छात्रा आरजू के बीच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन घरवाले दोनों की शादी के राजी नहीं थे। जिसके बाद दोनों ने खौफनाक कदम उठाया और फ्लैट पर ही फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। पुलिस का कहना है कि मरने से पहले युवक ने युवती की मांग भरी होगी और फिर आत्महत्या कर ली।
दरअसल, युवती की शादी किसी और जगह तय हुआ था। वहीं दूसरी ओर प्रेमी इस बात से अंजान था। बताया जा रहा है कि प्रेमी मोहन शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। करीब 3 साल पहले मोहन के घर वालों ने उसकी शादी यह सोच कर कहीं और करा दी कि शादी के बाद मोहन अपनी घर-गृहस्थी में व्यस्त हो जाएगा और आरजू को भूल जाएगा। शादी से बाद मोहन एक बच्चे का पिता भी बना था। मगर, मोहन और आरजू पर इसका कोई फर्क नहीं हुआ और दोनों संपर्क में बने रहे।
वहीं दूसरी ओर मोहन की पत्नी को आरजू के संपर्क में रहना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। पति से नाराज होकर करीब डेढ़ साल पहले पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। पत्नी की मायके जाने के बाद आरजू और मोहन की मुलाकात होती रही। मोहन भी अपने घरवालों से रोकटोक से परेशान होकर अपना घर छोड़ दिया था और वहीं पास में ही किराए के घर में रह रहा था। इसी किराए के घर में प्रेमिका का भी आना जाना था।
आपको बता दें कि आरजू की शादी 26 फरवरी को किसी और से होने वाली थी। यह बात मोहन को भी पता था। दूसरी ओर आरजू के घर में शादी की तैयारियों हो चुकी थी। इसी दौरान आरजू ने घर में मामा के घर जाने का बहाना बनाया और अपने प्रेमी के पास किराए के फ्लैट में पहुंच गई।
मोहन के घरवाले दिन भर उसके फोन करते रहे, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। फ्लैट पर आकर दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा भी नहीं खुला। घबराएकर उन्होंने पनकी थाना पुलिस को इसकी जानकरी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने काफी देर मेहनत करने के बाद तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। अंदर देखा तो कमरे में मोहन और आरजू के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। शरीर में जान नहीं थी और दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनके शवों को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया था।
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
