शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कालेज में इलाजरत सात वर्षीय हैवान पिता को देख इस कदर चीखने लगी कि वहां मौजूद लोग भी सकते में आ गए।

यहां तक चाइल्ड लाइन की टीम व पुलिस भी यह देख भौंचक्क रह गई।पिता द्वारा यौन शोषण की शिकार इस बच्ची के जेहन में अपने ही जन्मदाता का जल्लाद वाला रूप उभरकर सामने आ गया।आरोपित पिता को मेडिकल जांच के लिए शुक्रवार को अस्पताल लाया गया था और इसी दौरान बच्ची की नजर उस पर पड़ गई थी। गुरुवार को सामने आई इस घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक मयूरेश गौरव ने बताया कि बच्ची अपने पिता का नाम सुनकर कांपने लगती है। रोने लगती है और हमेशा कहती है उनके पास नहीं जाना है। बता दें कि अररिया के सिकटी थाना क्षेत्र निवासी पिता गत एक माह से बच्ची का यौन शोषण कर रहा था।बच्ची की स्थिति जब खराब होने लगी तो पिता बेटी को लेकर पूर्णिया इलाज कराने आ रहा था। ट्रेन के जलालगढ़ स्टेशन पर रुकने पर बच्ची उतरकर भागी और गिरकर बेहोश हो गई। आसपास के लोगों की नजर पड़ने पर पूरा मामला खुला। पुलिस ने गुरुवार को ही पिता को गिरफ्तार कर लिया था। जलालगढ़ थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित पिता का मेडिकल कराकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
चाइल्ड लाइन टीम लीडर जय कृष्णा, जलालगढ़ महिला पुलिस रात भर बच्ची की देखरेख में जुटी रही। टीम लीडर जय कृष्णा ने बताया कि बच्ची को स्ट्रेचर पर यहां-वहां भी वे लोग ही ले जा रहे हैं। वैसे शुक्रवार की सुबह सिविल सर्जन ने भी बच्ची का हाल लिया। बच्ची को देखने बचपन बचाओ आंदोलन की टीम के सज्जाद अली भी पहुंचे थे।
- एसपी सुनील शर्मा के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व में सलिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - August 7, 2026
- आरसेटी में आत्मनिर्भरता का मंत्र: राज्य निदेशक ने प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र… - August 7, 2026
- सारंगढ़:मां और शिशु की सेहत पर फोकस, 8 अगस्त को सुरक्षित मातृत्व शिविर… - August 7, 2026




