सोशल मीडिया में युवती से दोस्ती कर बनाया संबंध,फिर बेटी के साथ भी करने लगा ऐसा काम….
हिसार। हरियाणा के हिसार शहर से एक बारी फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने लिव इन में रह रहे युवक पर दुष्कर्म और उसकी बेटी से भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज करने के बाद इस मामले की कार्रवाई कर रही है। शिकायत पीड़िता ने पुलिस से बताया कि उसकी शादी राजस्थान में हुई और पति से मन मुटाव शुरू हो गया था। इस कारण वह गंगा नगर के कुलदीप के साथ लिव इन में रहने लगी थी। साथ में अपनी चार वर्षीय बेटी को भी साथ ले गई थी।
आरोपी पीड़िता के साथ उसकी बेटी से भी करता था मारपीट
आरोप है कि चार महीने से कुलदीप उससे मारपीट करता आ रहा है और उससे दुष्कर्म भी करता है। वह विरोध करती तो आरोपित कुलदीप उससे और उसकी बेटी से मारपीट करता है, एक दिन कुलदीप किसी काम से बाहर गया था। वह मौका पाकर वहां से निकल गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
बता दें कि हाल में ही 6 फरवरी को शहर के मोहल्ले में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने दुष्कर्म करने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। महिला ने आरोप लगाया था कि एक साल पहले युवक से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी। उसके बाद प्रमोद उसको शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। वह उससे मारपीट भी करता है।
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
- एसपी के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…महानदी में नाव से शराब तस्करी नाकाम, 135 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - March 16, 2026
- सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत.. - March 16, 2026
