सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का बौद्धिक एवम शारीरिक विकास होता है-अरूण मालाकार… सांस्कृतिक कार्यक्रम से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है_बीइओ कश्यप

IMG-20230201-WA0033.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़/सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों एवम युवाओं अंतर्निहित प्रतिभा निखकर सामने आती है।शिक्षा,संस्कारों के सृजन की आधारशिला होती है।ऐसे कार्यक्रमों से अभिव्यक्ति क्षमता विकास के लिए आवश्यक होते हैं। विकसित और मजबूत राष्ट्र की कल्पना को पूरी करने के लिए हम सबको अपने परिवार,समुदाय के बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए आगे आना होगा।उक्त उदगार जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़,,(ग्रामीण ) के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय चंवरपुर के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “बसंत उत्सव” मे मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
इस अवसर पर अरूण मालाकार ने विद्यार्थियों, प्रतिभागियों,ग्रामिणजनो से कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।शिक्षा के साथ साथ बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होना चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको मिलजुल कर प्रयास करना होगा ताकि आने वाला समय मे बच्चे संस्कारवान,और विकास की मुख्यधारा मे अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सके। उन्होंने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतिकरण से खुश होकर पुरस्कार स्वरूप पांच हजार रूपए दिए और आगामी समय मे बेहतर कार्यक्रम के आयोजन के लिए सांस्कृतिक मंच निर्माण की घोषणा किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरके कश्यप ने अपने संबोधन मे कहा कि बच्चों के समग्र विकास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है हर बच्चा असाधारण और प्रतिभा संपन्न होता है।ऐसे आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखकर सामने आती है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजनों से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ती है। शिक्षा के विविध आयामों एवम नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का चहुमुखी विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मे इस प्रकार के आयोजन से बाल प्रतिभाओं को संवारने का मौका मिलता है। शिक्षा विभाग ऐसे बाल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने हरसंभव प्रयास करेगा।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

कार्यक्रम के पूर्व भारतीय परंपरा के अनुसार मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित किया गया।तथा राजकीय गीत और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के द्वारा देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतिकरण ने दर्शकों का मन मोह लिया। बसंत ऋतु की आगमन की स्वागत बच्चों ने अनोखी अंदाज मे किया। प्राथमिक/माध्यमिक और ग्रामवासियों की तरफ से भी कार्यक्रम मे उत्साहपूर्ण भागीदारी किया गया ।कार्यक्रम के अंत मे सरपंच शिवचरण मानिकपुरी के द्वारा प्रथम,द्वितीय एवम सांत्वना पुरस्कार दिया गया। आज के कार्यक्रम मे अरूण मालाकार, मण्डी सदस्य अग्रवाल,विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरके कश्यप,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक शोभाराम पटेल,सरपंच शिवचरण,प्रधान पाठक अनिता कुजूर,खिरकुमारी चौहान, भारती पटेल,संकुल समन्वयक ज्योतिखेस, राधाचरण चौहान,छ्वीराम,यादराम मैत्री , ध्रुव कुमार महंत सहित भारी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
फोटो अटैच

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50