सारंगढ़। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के तत्वाधान मे आयोजित महासभा एवं अधिवेशन आगामी 11 एवं 12 फरवरी को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ मंडी प्रांगण मे आयोजित है। जिसमे छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से वैष्णव पदाधिकारियों का आगमन पान पानी और पालगी की नगरी सारंगढ़ मे होना तय है। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के समस्त वैष्णव के अलावा रायगढ़, शक्ति, महासमुंद, बालौदाबाज़ार जिले के वैष्णव पदाधिकारी भी दिन रात लगे हैँ। उपरोक्त तिथि मे ऐतिहासिक उपनयन संस्कार, युवक युवति परिचय सम्मेलन, कवि सम्मेलन, स्वामी रामदेव के शिष्य द्वारा योगा प्रशिक्षण, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुति के साथ वैष्णव प्रतिभा सम्मान समारोह के अलावा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय वैष्णव पदाधिकारियों का भी चयन होना है। इसलिए सारंगढ़ मे हो रहे इस वैष्णव महासभा की गरिमा बढ़ गयी है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंति भाई की उपस्थिति से बढ़ेगी शान –


देश के नामी उद्योगपति एवं समाजसेवी अखिल भारतीय वैष्णव (च .स.) विकास परिषद एवं ट्रस्ट मुंबई के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंति भाई वैष्णव ने छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का निमंत्रण स्वीकार कर सारंगढ़ मे आयोजित वैष्णव महासभा मे अपनी उपस्थिति पर सहमती जताई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति छत्तीसगढ़ के समस्त वैष्णवों के लिए खुद को गौरवान्वित महसूस करने हेतु पर्याप्त है। विदित हो जयंति भाई वैष्णव ने हिन्दुस्तान के कोने कोने तक सामाजिक विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है, आज वैष्णव समाज के संगठन एवं विकास मे जयंति भाई और राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव का योगदान अभूतपूर्व है।
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
