रायगढ़, जमीन अधिग्रहण के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने पर रायगढ़ एनर्जी के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। ऐसे में कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे लोगों ने रायगढ़ एनर्जी के विरोध में 6 फरवरी से बेमियादी हड़ताल का ऐलान किया है।

मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का एक ऐसा भी जत्था पहुंचा था, जो अपनी हक की लड़ाई के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल तक करने को तैयार हैं। कलेक्टर के नाम हस्ताक्षरित आवेदन लेकर पहुंचे लोग दरअसल, ग्राम पंचायत बड़े भंडार, छोटे भंडार और बरपाली से लेकर सरवानी तथा अमलीभौना के वे बाशिंदे थे, जिनकी कृषि भूमि को रायगढ़ एनर्जी जनरेशन लिमिटेड ने सीधा क्रय करते हुए अधिगृहित किया था। इसके एवज में प्रत्येक खाते से एक व्यक्ति को कंपनी में स्थायी नौकरी देने का वादा किया गया था, मगर आजतक अस्थाई नौकरी पर ही रखा गया है। ऐसे में ये कम वेतन में काम करने विवश होकर भविष्य संबंधी अन्य सुविधाओं से वंचित हैं।
चूंकि, ग्रामीणों ने स्थायी नौकरी की मांग को लेकर कई मर्तबे अनुरोध किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यही वजह है कि इन्होंने थक हारकर अब रायगढ़ एनर्जी की वादाखिलाफी को लेकर 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का मूड बना लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तबतक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। ज्ञापन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचने वालों में कुबेर सिदार, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, परदेशी निषाद, फागुलाल निषाद, ईश्वर सिदार, सुशील सिदार, सुदर्शन सिदार, पुस्तम सिदार, सुंदर लाल यादव और चितराम सिदार सहित अन्य लोग शामिल थे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
