पेंशन बहाली को लेकर राज्य सरकार ने पूर्व में ही दिशा निर्देश जारी कर दिया है। अब राज्य सरकार के निर्देश के मुताबिक सभी शासकीय कर्मचारी को क्रियान्वयन का आदेश जिलावार जारी हो रहा है।

सभी कर्मचारियों यह विकल्प पत्र देना होगा कि वह एनपीएस में रहना चाहते हैं या फिर OPS के साथ जुड़ना चाहते हैं।

इस बाबत सभी जिलों से शासकीय कर्मचारियों के लिए विकल्प पत्र भराए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में जांजगीर जिले से भी सभी शासकीय कर्मचारियों को विकल्प पत्र भरने का निर्देश जारी किया गया है। एक माह के भीतर सभी कर्मचारियों को विकल्प पत्र भरना अनिवार्य होगा कि वो NPS में ही रहना चाहते हैं या OPS में जाना चाहते हैं।
अलग-अलग बिंदुओं पर जारी विकल्प पत्र के आधार पर कर्मचारी इस बात की सहमति सरकार को देंगे कि वो अगर OPS के (Old Pension News) साथ जुड़ते हैं तो उन्हें शर्त स्वीकार होगी। शर्त के मुताबिक एनपीएस की जमा राशि सेवानिवृत्ति के उपरांत या मृत्यु उपरांत लौटाने जैसे अन्य शर्तें शामिल है।
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
