आयुष विभाग द्वारा पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित…
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ शासन आयुष विभाग के आदेशानुसार एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.मीरा भगत के मार्गदर्शन में आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर भेड़वन, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अंतर्गत पांच चिन्हांकित गांवों में पांच-पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण शिविर 19 जनवरी से 12 फरवरी 2023 तक पाँच-पाँच दिवस का क्रमश : ग्राम-मधुबन, तिलाईमुड़ा, लालदेवरी, भोथली और खूडुभांठा में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रथम पांच दिवस ग्राम मधुबन में योग प्रशिक्षण शिविर 19 जनवरी से 23 जनवरी तक योग प्रशिक्षक श्री मनोज कुमार पटेल द्वारा योगाभ्यास कराकर संपन्न हुआ। जिसमें कुल 337 हितग्राही लाभान्वित हुए। प्रत्येक चिन्हांकित ग्रामों में योग प्रशिक्षण शिविर हेतु प्रचार-प्रसार के लिए पांपलेट वितरण एवं दो-तीन दिन ग्राम कोटवार के माध्यम से मुनादी भी कराई गई है। उक्त ग्राम के सरपंच एवं पंच, आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में जाकर योग शिविर का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। ग्राम पिलाई मोड़ा में 24 से 28 जनवरी तक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

