सारंगढ़ बिलाईगढ़: पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के दिशा निर्देश एवम वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर,अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रख कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है l इसी क्रम में थाना प्रभारी विजय चौधरी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर ग्राम परसाडिह में रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से कोरे कागज में अंक से लिखा सट्टा पट्टी नामक जुआ लिखते रंगे हांथ पकड़ा गया। *आरोपी हरीशचंद जाटवार पिता सूकाल जटवार उम्र 40 साल ग्राम परसाडिह थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* के कब्जे से एक नग कोरे कागज में लिखा सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 2205 रुपए जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 4 (क) जूआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई l

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक चौधरी थाना प्रभारी बिलाईगढ, ASI भार्गव आर, यशवंत बंजारे चंदन दिनकर गौतम भारती प्रवेश भारती एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा l
- सारंगढ़ में साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा वार, 61 शिविरों में 5,295 लोगों को किया जागरूक… - September 21, 2026
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
