अमृतसर। पंजाब के अमृतसर से एक रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक अपने ही दोस्तों से अपनी ही पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म करवाया। पति फारूक व अन्य आरोपियों में मक्खन व 3 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना जंडियाला की पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।

जानें पूरा मामला
पीड़िता ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसका विवाह फारूक के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसका एक्सीडेंट हो गया और उसकी टांग टूट गई और वह बिस्तर पर चली गई जिस कारण उसका पति उसे मायके छोड़ गया। उसके भाइयों ने उसका इलाज करवाया और वह फिर से चलने-फिरने लगी
उसके पति ने उसे फोन किया कि वह उसे 4 बजे जंडियाला आकर मिलने को कहा। वह वहां पहुंची तो उसका पति फारूक उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर झाडियों में ले गया,जहां पहले से आरोपी खड़े थे। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

